प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फाफामऊ क्षेत्र के कोल्ड स्टोर में दीवार ढहने की घटना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को जांच सौंप दी गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों को 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीएम राहत कोष और प्रदेश शासन की ओर से आर्थिक मदद के ऐलान के मुताबिक मृतकों के आश्रित को चार लाख रुपये और घायल को एक लाख रुपये मिलेंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंप दी गई है। एडीएम को निर्देश दिया गया है कि वो 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट दें। डीएम ने कहा कि घटना में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के कारण के बारे में कोई भी अधिकारी स्पष्ट नहीं कर सका। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल यहां मौजूद...