बिजनौर, अप्रैल 19 -- बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने नगीना के गांव हुसैनाबाद में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान उनके साथ तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम हुसैनाबाद परगना व तहसील नगीना जिला बिजनौर में पूर्व फील्ड सिलेक्शन के अनु‌सार गाटा संख्या 336/1.8010 हैक्टेयर में किसान आनंद स्वरूप पुत्र दीवानी ग्राम के खेत में रवी सीजन 2025-26 में गेहूं की फसल का क्रॉप कटिंग एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की देखरेख में कराई गई। प्रयोग के अंतर्गत 10़10़10 की त्रिभुजाकार आकृति में नियमानुसार क्रॉप कटिंग प्लॉट तैयार कर गेहूं की दो श्रमिकों द्वारा कटाई की गई। क्रॉप कटिंग के बाद गेहूं की घाई की गई। 43.3 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के औसत अनुसार 34 क० हे० का उत्पादन प्राप्त किया गया।क्रॉप कटिंग के प्रयोग में मौके पर अपर...