उरई, अप्रैल 5 -- उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एडीएम न्यायिक योगेंद्र सिंह ने तहसीलदार के साथ ग्राम मदारीपुर, कुतलूपुर, शहजादेपुर एवं मुहम्मदपुर में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक प्रभावित किसान की क्षति का सही एवं पारदर्शी सर्वे कराया जा रहा है, ताकि पात्र किसानों को समयबद्ध रूप से राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने संबंधित राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और वास्तविक स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.