एडीएम न्यायिक के साथ राजस्व अधिवक्ताओं की वार्ता विफल
औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार जारी रखा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराते हुए प्रशासन पर अधिवक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिवक्ता पिछले 12 दिनों से एसडीएम के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आरोप लगाया गया कि एसडीएम के कार्य व्यवहार और कार्यशैली के कारण अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन का धरना जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि आंदोलन के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.