पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा से जुड़े 13 मामलों का निस्तारण करते हुए एडीएम विरा न्यायालय ने चार लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है। इन वादों का निपटारा मार्च के अंतिम सप्ताह में किया गया है। इनमें रस्क, दूध, बेसन, बर्फी, आदि का नमूना फेल होने के मामले शामिल हैं। एडीएम न्यायालय ने जांच में अधोमानक मिले छेना के बाद में व्यापारी इरफान पर 40 हजार, बीसलपुर के व्यापारी अरशद व नवी पर 40 हजार, पनीर विक्रेता अजीम पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दो दूध विक्रेता पर 25 25 हजार, नूडल्स का नमूना फेल होने के वाद में व्यापारी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...