भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर। समीक्षा भवन में शुक्रवार को सात निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के अंतर्गत लगभग 35 आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई अपर समाहर्ता दिनेश राम ने की। जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थानों में एवं अन्य सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत अपने विभाग से संबंधित विषय पर आम जनों के शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा शौचालय की सुविधा भी सभी कार्यालय के समीप उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...