कौशाम्बी, मई 14 -- अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने गुरुवार को सिराथू के सिपाह में चौपाल लगाया। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही भूमि विवाद के पांच मामलों को हल कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता रमाशंकर की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 766, उनकी भूमिधरी भूमि की पत्थरगढ़ी आदेश का अनुपालन कराते हुए कब्जा दिलाया। इसी प्रकार गाटा संख्या 1305, जो खतौनी में चकरोड दर्ज है, को चिन्हांकित कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। शिकायतकर्ता जगदीश प्रसाद की शिकायत पर गाटा संख्या 1104 (ख), बंजर भूमि को मौके पर चिन्हांकित किया गया। गाटा संख्या 1305, खाद के गड्ढे को चिन्हांकित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं ...