रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को जिले से चयनित श्रद्धालुओं के दल को अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखने की अपील की और देवभूमि उत्तराखंड का सांस्कृतिक प्रतिनिधि बनकर यात्रा करने का संदेश दिया। एडीएम ने बताया कि सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- अल्मो...