कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने सोमवार को सदर तहसील के फैजुल्लापुर गांव में आयोजित कैंप में भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांव स्थित चकरोड संख्या 120 का सीमांकन कराकर मौके पर ही मेड़बंदी कराई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रामपुर धमावा में भूमि विवाद की आठ शिकायतों का समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...