संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर को लेकर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने शनिवार को मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अभियान के प्रगति की पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध ढंग से अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। एडीएम दोपहर में प्राथमिक विद्यालय नंदौर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे, जहां विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत निर्वाचन नामावली के पठन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। ऐसे में घर-घर सत्यापन कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल कराना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने उपजिलाधि...