एडीएम ने बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया
बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने बुधवार को विभिन्न चिन्हित बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने तहसील सदर के पंचायत भवन ललिया स्थित बाढ़ शरणालय, तहसील तुलसीपुर के कंपोजिट विद्यालय महाराजगंज तराई, राजकीय हाई स्कूल महाराजगंज तराई व तहसील सदर क्षेत्र के ग्रामीण इंटर कॉलेज गौरा चौराहा में स्थापित बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शरणालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालयों व अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.