गाजीपुर, सितम्बर 2 -- जमानियां। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वेद सिंह चौहान ने कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट का औचक निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार और लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। एडीएम ने घाट पर जलस्तर की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने, बैरिकेडिंग दुरुस्त कराने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गंडक में उफान से लालगंज में तिरहुत तटबंध पर बढ़ी चौकसी नाविकों को भी सतर्क रहने को कहा गया। उन...