बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह द्वारा शनिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर में संचालित जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण केदौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई । एडीएम वान्या सिंह द्वारा शिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाए जाने पर तहसीलदार के कार्यों की सराहना की गई।इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के रजिस्ट्रार नरेश कुमार एवं डायरेक्टर नीलेंद्र बादल, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार चांदपुर तथा अन्य तहसीलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...