बांदा, जून 12 -- बांदा। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा ने अमलीकौर योजना के ग्राम करबई एवं जौरही में ग्राम चौपाल आयोजित की। ग्राम करबई एवं ग्राम जौराही में कराए गए पेयजल संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। कुछ ग्रामीणों द्वारा नए हाउस कनेक्शन की मांग की गई,जिसे एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए फर्म मेसर्स एनसीसी लिमिटेड को निर्देश दिए गए हैं। जल निगम ग्रामीण की अनुरक्षण एवं संचालन योजना के अंतर्गत पचनेही ग्राम में चौपाल में ग्रामीणों द्वारा ग्राम के कुछ हिस्से में पेयजलापूर्ति न होने की शिकायत की गई ,जिसे फर्म मेसर्स ईगल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को 10 दिवस समस्त अवशेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...