पिथौरागढ़, मई 3 -- संतोष, पिथौरागढ़। नगर के समीप पपदेव में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने रबी फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग की गई। रविवार को एडीएम ने चयनित खेतों में ग्रामीणों के साथ मिलकर फसल की कटाई की। इस दौरान क्षेत्र का निरीक्षण कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का भी जायजा लिया। एडीएम ने कहा कि कृषकों को अपनी फसलों का बीमा करना चाहिए,जिससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई संभव हो सके। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक विजय पंत, कविता गैड़ा, बीमा प्रतिनिधि भूपेश पाण्डेय सहित कृषक रेवती रावत, लक्ष्मी रावत, रवींद्र वर्मा, कुलदीप वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एडीएम ने काटी गेहूं की फसल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...