देहरादून, मई 21 -- नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के मंसूरी वन प्रभाग के तहत देवलसारी रेंज की देवलसारी पौधशाला का एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पौधशाला में तैयार की जा रही विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी प्राप्त कर प्रजातिवार विवरण का अवलोकन भी उन्होंने किया। इस मौके पर एडीएम ने निर्देश दिए कि जंगलों में बांज, देवदार, बिमल जैसे वृक्षों का अधिकाधिक रोपण किया जाए। ये जल संरक्षण, मृदा संरक्षण एवं पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन क्षेत्रों में फलदार वृक्षों का भी रोपण किया जाए, ताकि जंगली जानवरों को जंगलों में ही भोजन उपलब्ध हो सके और वे भोजन की तलाश में शहरों की ओर न आएं।उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण अभियानों मे...