एडीएम को वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
कानपुर, अप्रैल 18 -- रसूलाबाद। तहसील पहुंचे एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य को बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शनिवार को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ महिला कर्मी द्वारा अभद्रता की गई है। महिला को तहसील से हटा कर उसकी जांच कराई जाए। दस साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी तहसील में कार्यरत है। अमीन के पद पर तैनाती के बाद भी फील्ड का काम न करके आफिस में काम देख रही है। वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संदीप मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, सुशील शुक्ला,हरनाम सिंह,हुकुम सिंह,अरविंद सिंह आदि वकील मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला कर्मी को हटाने की मांग पर वकीलों ने दिया धरना यह भी पढ़ें- नौगढ़ में अधिवक्ता-लेखपाल भिड़े, तीन पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- अधिकारियों की कमी से परेशान हैं अधिवक्ता, वादकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.