कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर में चार हजार करोड़ की जमीन घोटाले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज है। एसआईटी ने शुक्रवार की शाम हिमावत कंपनी के तत्कालीन जीएम को भी कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं मामले में आरोपित रहे तत्कालीन एडीएम को एसआईटी ने पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जांच में मदद करने की बात लिखकर देने के बाद एक अधिकारी को सुपुर्द किया गया है। चर्चा है कि एडीएम के पक्ष में शासन के एक बड़े अफसर ने भी दखल दिया है।

जमीन की स्थिति भोगनीपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के 8 गांवों की करीब 944 हेक्टयर जमीन पावर प्लांट की स्थापना के लिये लैंको पावर प्रोजेक्ट और हिमावत पावर प्रोजेक्ट कंपनियों को दी गई थी। इन कंपनियों ने यहां पर बिना पावर प्लांट लगाये जमीन को बैंकों में बंधक रखकर करोड़ो रु...