प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज। एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में इस वर्ष अब तक आठ जोड़ों ने विशेष शादी विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया और इसका पंजीकरण कराया। इसमें से तीन जोड़ें ऐसे रहें, जिनके धर्म एक नहीं हैं। दोनों ने रीति रिवाज से विवाह का पंजीकरण कराया, लेकिन इनका नाम नहीं बदला जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में 15 जोड़ों ने, वर्ष 2024 में 28, वर्ष 2025 में 21 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। जबकि इस वर्ष अब तक आठ जोड़ों ने शादी कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...