सासाराम, जून 11 -- डेहरी, संवाददाता। डेहरी अंचल कार्यालय में प्रशासनिक उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला अपर समाहर्ता (एडीएम) के स्पष्ट आदेश के बावजूद डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी विवादित भूमि की जमाबंदी रद्द नहीं की गई है।

पीड़ित परिवार की अपील न्याय की लड़ाई लड़ रहे पीड़ित परिवार ने विभागीय मंत्री सहित उच्च अधिकारियों से ई-मेल भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। मामला डालमियानगर के रजवरवा बिगहा निवासी स्व. कामेश्वर मिश्र और उनके भाई स्व. कपिलदेव मिश्रा की पैतृक दो कट्ठा भूमि से जुड़ा है। आरोप है कि वर्ष 2009 में कपिलदेव मिश्रा के पुत्र गंगा विष्णु शर्मा ने अंचल कार्यालय की मिलीभगत से फर्जी वंशावली तैयार कर भूमि की जमाबंदी अपने नाम करा ली। कर्मचारी की रिपोर्ट में कामेश्वर मिश्र को मृत तथा उनकी कोई संत...