शाहजहांपुर, मार्च 20 -- तिलहर। शाहजहांपुर से गांव को गए एडीएम के यहां तैनात सफाई कर्मचारी के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव की सड़क पर पड़ा मिला। अनहोनी की आशंका परिवार के लोगों ने जताई जिस पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। एडीएम कार्यालय में तैनात सफाई कर्मचारी हंस कुमार का भाई शाहजहांपुर के मक्कू बजरिया निवासी 47 वर्षीय शिव कुमार बुधवार की शाम लगभग 4 बजे अपने घर से तिलहर में स्थित गांव गढ़ा ढका उधरनपुर के लिए निकले थे। शिव कुमार के पुत्र अविरल कुमार ने बताया कि शाम लगभग 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता शिव कुमार गांव की सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना पर अविरल ग्रामीणों के साथ अपने पिता को अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अविरल ने बताया कि उनकी मां की लगभग एक वर्ष प...