एडीएम कन्नौज, इंस्पेक्टर फतेहाबाद कोर्ट में तलब
मैनपुरी, जून 3 -- नौ वर्ष पूर्व घिरोर क्षेत्र के ग्राम नगला खुशाली स्थित चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने वाले घिरोर के तत्कालीन एसडीएम को कोर्ट ने तलब कर लिया है। इसके अलावा मुकदमे से जुड़ी विवेचना करने वाले घिरोर थाने के इंस्पेक्टर को भी तलब किया गया है। स्कूल के संचालक ने साजिशन एफआईआर दर्ज कराने की बात कहते हुए तत्कालीन एसडीएम और विवेचक के विरुद्ध कोर्ट में मानहानि का वाद दायर किया है। इसी के आधार पर कोर्ट ने इनकी तलबी की है। घिरोर के तत्कालीन एसडीएम देवेंद्र कुमार सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान चौ. राजाराम यादव इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने का आरोप लगाकर घिरोर थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एसडीएम ने एक दिन पहले स्कूल को डिबार घोषित करने की रिपोर्ट लगाई और द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.