सहारनपुर, फरवरी 11 -- एडीएम-ई संतोष बहादुर सिंह ने बुधवार को विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की समीक्षा की तथा संबंधित रजिस्टरों एवं पत्रावलियों के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण और विभागीय कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम-ई ने वर्तमान में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में खंड विकास स्तर से पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को समय से आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने उपस्थिति पंजिका के संधारण, स्थापना, एनआरएलएम, आवास एवं पंचायत विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.