अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। महानिदेशालय रक्षा संपदा की ओर से दिल्ली में आयोजित विभागीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रानीखेत के सहायक रक्षा संपदा अधिकारी संजीव कुमार ने युगल में कांस्य जीता है। महानिदेशक रक्षा संपदा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संजीव ने एक साल पहले भी पुरुष एकल वर्ग में कांस्य जीता था। महिला वर्ग में रेखा व विनीता लोहनी ने भी कांस्य जीता। उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- पदक विजेता खिलाड़ी 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...