भागलपुर, अप्रैल 18 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एडीईओ की परीक्षा के दौरान चिटिंग का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया । जिसके बाद इसकी जांज हुई तो जांच में सबकुछ ठीक पाया गया। ये स्थिति परीक्षा के अंतिम क्षणों में उत्पन्न हुई। जिसके कारण परीक्षा प्रभावित नहीं हो पायी।जानकारी के अनुसार एक परीक्षार्थी ने अपने हॉल में एक दूसरे परीक्षार्थी पर नकल का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। परीक्षार्थी एक वीक्षक पर नकल कराने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद यह देख कर अन्य परीक्षार्थी भी कैंपस में निकलकर हंगामा करने लगे। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में हुई एईडीओ की परीक्षा इसकी सूचना पाकर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी और जगदीशपुर पुलिस परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाकर शांत...