सहरसा, मार्च 31 -- मुंगेर, निज संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय सोमवार को मुंगेर पहुंचे। यहां वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एडीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके तहत उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्लम एरिया के बच्चे बच्चियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से स्लम एरिया के ड्राप आउट बच्चों की पहचान कर उनका सरकारी स्कूल में नामांकन कराया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार यह निगरानी भी कर रहा है कि स्लम एरिया के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष चक्रधारी शरण का यह विजन था कि स्लम के बच्चे को पढ़ नहीं पा रहे हैं उसको बालसा और डालसा उसका नामांकन कर...