भागलपुर, मई 3 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि मालदा के एडीआरएम अमरेंद्र कुमार मौर्य शनिवार की दोपहर बाद पीरपैंती स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले कोल साइडिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड रिमॉडलिंग कार्य स्थल निरीक्षण किया और कार्य प्रगति को देखा। उन्होंने शेष बचे कार्यों को तेजी से पूरा करने कहा। उन्होंने यार्ड रिमॉडलिंग कार्य में पीरपैंती-गोड्डा रेल लाइन की कनेक्टिविटी को भी इसमें शामिल किए जाने कार्य स्थल का विस्तृत जायजा लिया। उनके साथ सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएनसी, सीनियर डीटीआरडी, डीटीएस, एईएन वेद व्यास, बीबी तिवारी और स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार आदि भी थे। यह भी पढ़ें- प्लेटफॉर्म के विस्तारीकरण, होल्डिंग एरिया का एडीआरएम ने लिया जायजा यह भी पढ़ें- निर्धारित समय के अंदर थर्मल निर्माण पूरा करें : मुख्य सचिव यह भी पढ़ें- एजीएम न...