एडीआरएम ने परखीं रनिंग रूम की सुविधाएं
वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने साफ-सफाई, खान-पान, शिकायत पुस्तिका में दर्ज शिकायतों, कमरों के आवंटन की प्रक्रिया तथा कमरों में दी जा रही सुविधा का संज्ञान लिया गया। इस दौरान महिला लोको पायलट और गार्ड के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए तीन विश्राम कक्षों का उद्घाटन महिला लोको पायलट से करवाया गया। एडीआरएम ने यहां मौजूद लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) से संवाद किया। उन्होंने निरीक्षण में मिलीं कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मंडल विद्युत अभियंता चिराग, सहायक दूरसंचार अभियंता भसुली प्रसाद, सहायक मंडल अभियंता राजित राम, सहायक विद्युत अभियंता संकल्प उपाध्याय तथा पर्यवेक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.