बरेली, दिसम्बर 13 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम परितोष गौतम गुरुवार की शाम को बरेली जंक्शन पहुंचे। करीब दो से ढ़ाई घंटा रुके। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में उस जगह को देखा जहां पर जाम की समस्या होती है। अधिकारियों को निर्देश दिये, यहां पर जाम से निजात को ऐसा प्रबंध करो, जिससे हमेशा को समस्या का समाधान हो। इसके लिये हनुमान मंदिर के पास बैरिकेट के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। हालांकि तीन दिनों से यहां आरपीएफ-जीआरपी और कामर्शियल विभाग की सतर्कता से जाम की समस्या नहीं हो रही है। हिन्दुस्तान से बोले बरेली में जंक्शन पर हनुमान मंदिर के पास जाम की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अगले ही दिन रेलवे ने संज्ञान लिया। अनाधिकृत तौर पर सड़क पर खड़े ठेले वालों को दौड़ाया था। 6 दुकानदार ठेले छोड़कर भाग गये थे, उनको रेलवे जब्त कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.