मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। प्रयागराज मण्डल के एडीआरएम दीपक कुमार ने शुक्रवार की शाम विंध्याचल एवं मिर्जापुर स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों को किसी भी दशा में दिक्कत न होने पाए। उन्होने अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की हिदायत दी। कहाकि किसी भी दशा में विलंब न होने पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...