वाराणसी, मार्च 29 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। एडीआरएम (उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल) बृजेश कुमार यादव ने शनिवार को बाबतपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित एडवांस सिग्नल प्रणाली का जायजा लिया। इस प्रणाली में पिछले दिनों गड़बड़ी से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया था। एडीआरएम ने मौका मुआयना किया। उन्होंने सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों से अपनी मौजूदगी में फॉल्ट को ठीक कराया। इस दौरान बीडीसी मोहन गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेल अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। बाबतपुर (मंगारी) के पास रेलवे के बाउंड्रीवाल के चलते धार्मिक स्थलों और खेत खलिहान तक पहुंचने में कठिनाई की जानकारी दी। उन्हें पत्रक देकर फुट ओवरब्रिज और रास्ता देने की मांग की। पत्रक देने वालो में बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता क्षेत्र, पप्पू सिंह, अजय कुमार पटेल, योगेश राजभर, विवेक स...