प्रयागराज, मार्च 13 -- एनसीआर के प्रयागराज मंडल के नए एडीआरएम धनंजय सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया। यह पद नवीन प्रकाश के दक्षिण पूर्व रेलवे में स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हुआ था। इससे पहले धनंजय कुमार सिंह प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियन्ता के पद पर कार्यरत थे। धनंजय कुमार सिंह ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। वे भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने जापान में हाई स्पीड ट्रेन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2025 में रेलवे बोर्ड की ओर से अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...