वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिला। इस दौरान बार और बेंच के मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट का मामला उठाया। स्टेडियम के मालिक और उसके गुर्गों कह ओर से राहुल और अन्य अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला करने और लूट की घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सचिव चंद्रेश सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री सुधांशु मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...