देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यालय ने खुद को शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल घोषित करते हुए कक्षा एक से आईसीटी आधारित शिक्षा शुरू की है। सत्र की शुरुआत संगीतमय प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें 'रोलिंग रॉकर्स' बैंड ने प्रस्तुति दी। छात्रों ने कमांडो नेट, बर्मा ब्रिज, योग और मीडिया प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गौड़ और निदेशक अधिवक्ता पंकज होलकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल को छात्रों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...