एडिफाई वर्ल्ड स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल मोथरोवाला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए करियर्स 360 की इंडियाज बेस्ट स्कूल्स- 2026 रैंकिंग में डे स्कूल श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित एएए प्लस रेटिंग प्राप्त की है। यह सम्मान विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के समग्र विकास के आधार पर प्रदान किया गया है। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर ने इस उपलब्धि पर शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे एडिफाई परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.