लखनऊ, मार्च 17 -- नाका थानाक्षेत्र में युवती ने सहपाठी युवक पर एडिट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। आरोपी शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने सोमवार देर शाम नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाका इलाके में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डीएवी कॉलेज में उसकी मुलाकात राजाजीपुरम बी-ब्लॉक निवासी अखिलेश राठौर से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों के बीच नजदीकियां हो गई। 16 मार्च को अखिलेश ने पीड़िता से नैनीताल भागकर शादी करने के लिए कहा। विरोध पर आरोपी ने पीड़िता की एआई ऐप के जरिए एडिट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता को डीएवी कॉलेज के पास बुलाकर उससे 50 हजार रुपये वसूले। पीड़िता ने सोमवार देर शाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.