एडिट के बाद भी स्नातक में नामांकन से वंचित हो रहे छात्र
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में चौथी मेरिट लिस्ट पर 32 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। इसके बाद भी 20 हजार तक नामांकन का आंकडा पहुंचना कठिन हो गया है। स्नातक में एडिट का मौका मिलने के बाद भी नामांकन से छात्र-छात्राएं वंचित हो रहे हैं।चौथी मेरिट लिस्ट पर नामांकन के पहले दिन कॉलेजों में यह समस्या आई। विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं का एडिट के बाद नाम भेजा गया है, उसमें कम संख्या में ही नामांकन के लिए अभ्यर्थी पहुंचे हैं। पहुंचने वालों में भी ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनकी कोटि में सीट है ही नहीं। ऐसे में उनका नामांकन नहीं हो पाएगा। एडिट में छात्रों ने कॉलेज बदला मगर संबंधित कोटि में सीट ही रिक्त नहीं है। इधर, कई कॉलेजों ने पहले दिन सूची नहीं मिलने की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.