मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- खतौली,संवाददाता। एक साथ जीने मरने की कसम खाने के बाद महीनों रिलेशनशिप में रहने में प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी खुश हो गया। शादी के बाद जब पति को महिला के बारे मे पता चला तो होश उड़ गये। पत्नी को अकेले छोड़कर मोके से फरार हो गया। पीडि़त पत्नी ने कोतवाली पहुंच कर पति की तलाश किए जाने की गुहार लगाई है। रविवार को एक महिला दिल्ली से खतौली कोतवाली पहुंची। तहरीर लेकर महिला पुलिस वालों के पास पहुंची। तहरीर पढने के बाद पुलिस वालों को बडा झटका लगा। बताया गया कि खतौली के चूना भटटी का रहने वाला एक युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। दिल्ली में महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर एक साथ रिलेशनशिप में रहने लगे। करीब दस महीने बाद महिला ने प्रेमी से निकाह कर लिया। महिला गर्भवती हुई तो उसकी डाक्टर...