बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। उप्र बार काउन्सिल से संबद्ध एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी जिला जज विजेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी सचिव गौरव राठौर ने बताया कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य के साथ विधि व्यवसाय में सहजता और सुगमता बनाये रखने के लिये प्रभारी जिला जज विजेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में संस्थापक सदस्य अंगन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...