मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर अधिवक्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए ई-फाइलिंग व यूजर आईडी निर्माण का गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। कचहरी परिसर के एडवोकेट्स एसोसिएशन के कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं को प्रोजेक्टर पर पीपीटी के जरिए स्टेप वाइज ई-फाइलिंग के बारे में बताया गया। डीएसए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अदालती कामकाज को पेपरलेस और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान के तहत वकीलों को आनलाइन केस फाइल करने और पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत आईडी बनाने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से चलेगा। प्रशिक्षण का यह सिलसिला मार्च के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा। इसमें छह और सात मार्च को भी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.