रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। चुनाव समिति ने अधिवक्ताओं को दिसंबर 2025 तक का सदस्यता शुल्क जमा करने की समय-सीमा बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी है। इसके साथ ही चुनाव समिति की ओर से जारी मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं से आपत्तियां भी मांगी गई हैं। चुनाव समिति ने पहले 3069 मतदाताओं की सूची स्वीकृति के लिए झारखंड स्टेट बार कौंसिल को भेजी थी। कौंसिल ने विचार के बाद इनमें से 2085 मतदाताओं की सूची को स्वीकृति दी है। अब स्वीकृत मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं से आपत्तियां मांगी गई हैं। चुनाव समिति के अनुसार, जिन अधिवक्ताओं ने 5 अगस्त तक दिसंबर 2025 तक का सदस्यता शुल्क जमा कर दिया था, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Firozabad News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घ...