मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पुलिस के समक्ष गवाही देने पर तुर्की थाना क्षेत्र के खखरा निवासी एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव उमेश प्रसाद सिंह पर हमला कर दिया गया। इस संबंध में उन्होंने तुर्की थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित बनाया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को वे तुर्की थाना में दर्ज एक मामले में पुलिस के समक्ष गवाही देने के लिए अपने गांव में बड़े भाई के घर पर आए थे। गवाही देने के बाद बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान खखरा चौक से आगे काली मंदिर के निकट पहले से घात लगाए आरोपितों ने घेरकर हमला कर दिया। जान मारने की नीयत से आरोपित गला दबाने लगा। उनके घिघियाने पर परिजन पहुंचे तो उनकी जान बची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.