बदायूं, जून 6 -- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे एडवेंचर कैंप और नेचर स्डटी कम ट्रेनिंक कैंप के दूसरे दिन घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और कंदराओं से होते हुए स्काउट गाइड श्री श्री 1008 हैड़ाखान बाबा आश्रम पहुंचे। विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। नेचर स्डटी कम ट्रेनिंक कैंप के लीडर आफ द कोर्स एएसओसी वाराणसी मंडल जय प्रकाश दक्ष और एडवेंचर प्रोग्राम लीडर अमित सैनी के नेतृत्व में बदायूं, हाथरस, जौनपुर, मुज्जफर नगर, मिर्जापुर, मेरठ, गाजीपुर, और बनारस के स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर ने प्रकृति के नजदीक जाकर जीवन जीने की कला सीखी। यह भी पढ़ें- जल, जंगल और जमीन को न करें बर्बाद: संजीव डीओसी विष्णु विश्वकर्मा, दिनेश यादव, आंनद मालियान, रामेश्वरी वर्मा, रोहित गुप्ता, जीवन ग...