लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गर्ल्स हॉस्टल में खराब खाना व दूषित पानी के कारण एक छात्रा की मौत पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने आक्रोश जताया है। एडवा ने राज्यपाल से इस घटना की जांच के आदेश दिए जाने और दोषी व जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु गर्ग और प्रदेश अध्यक्ष वंदना राय ने राज्यपाल से विश्वविद्यालय में जलापूर्ति और हॉस्टल व मेस की व्यवस्था को सुधारने का आदेश दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने पहले भी खराब खाना व पानी की शिकायत की थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.