नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Amazfit Active 3 Premium Launched: एडवेंचर और आउटडोर एक्टिविटी के लिए एक रफ-एंड-टफ स्मार्टवॉच तलाश रहे हैं, तो अमेजफिट की नई Amazfit Active 3 Premium स्मार्टवॉच एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। कंपनी ने फिलहाल इसे वैश्विक बाजार में लॉन्च किया है। यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टवॉच है जिसे खासतौर से ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो रनिंग के साथ स्ट्रेंथ या स्टूडियो वर्कआउट करते हैं। यह वॉच स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग, नेविगेशन और हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करती है, जबकि इसका डिजाइन रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी सिंपल है। एक्टिव 3 प्रीमियम में बिल्ट-इन रनिंग वर्कआउट और जेप कोच एडाप्टिव ट्रेनिंग प्लान शामिल हैं। ये प्लान परफॉर्मेंस और रिकवरी के आधार पर एडजस्ट होते हैं और 5K से लेकर फुल मैराथन डिस्टेंस तक के गोल को सपोर्ट करते हैं। रनिंग मेट्र...