बस्ती, मई 16 -- बस्ती। एडवांस बुकिंग के बाद तीस ग्राम सोने का पैसा लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 2021 में सोने के रेट के हिसाब से तीस ग्राम की सोने की चेन का सौदा एक दुकानदार से किया। ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से एक लाख 15 हजार 371 रुपये का भुगतान भी कर दिया। बाद में दुकानदार सोने की चेन देने से ही मुकर गया। मामले में एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मुंडेरवा पुलिस ने अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。

शिकायत और आरोप मुंडेरवा थानाक्षेत्र के मुड़ाडीहा निवासी विक्रम सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2021 में आरके ज्वैलर्स की दुकान के मालिक को तीस ग्राम वजन की 24 कैरेट की सोने की चेन का सौदा 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की दर से तय किया था। इसके लिए उन्हें कई किस्तों में नकद व ऑनलाइन के माध्यम से कुल एक ला...