मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रामगंगा विहार स्थित आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला स्तरीय ताइक्वांडो एडवांस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 से अधिक विद्यालय एवं ताइक्वांडो एकेडमी व क्लब के लगभग 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि यह शिविर जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने व ताइक्वांडो खेल की नई तकनीकियां सिखाने के लिए लगाया गया है। इसमें आगामी अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन दिखा सकेंगे। शिविर दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक लगाया गया। कैंप का संचालन सचिव शाहवेज अली व सुमित शर्मा ने किया। सहायक कोच में रायन सागर, रोहित कुमार रहे। इस अवसर पर आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ज...