हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मुखानी थाना क्षेत्र में एक दुकान के मालिक ने व्यापारी से एडवांस किराया मांगा। शहर से बाहर होने के कारण वह किराया नहीं दे पाया तो मालिक ने दुकान को वेल्डिंग कर सील कर दिया। आरोप है कि मालिक ने दुकान का माल भी बेच दिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। फ्रेंड्स कॉलोनी बरेली रोड निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पांच साल पहले पीलीकोठी में तीन दुकानें किराए पर ली थीं। किरायानामा भी बनवाया था, लेकिन दुकान मालिक ने उसे अपने पास रख लिया। किरायानामा मांगने पर दुकान मालिक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि एक दिन दुकान मालिक ने अचानक एक-दो माह का एडवांस किराया मांगा। शहर से बाहर होने की वजह से वह एडवांस नहीं दे पाए। इससे गुस्सा होकर दुकान ...