आगरा, अप्रैल 30 -- बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने आगरा में एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस ओपीडी सेवाएं शुरू कीं। जय कार्डियो डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर डॉ. जय बाबू ने कहा कि हम बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ साझेदारी कर इस क्षेत्र में एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस सेवाएं लाने को लेकर बेहद प्रसन्न हैं। यह सहयोग आगरा और आसपास के लोगों को उनके घर के पास ही स्पेशलाइज्ड इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा। आगरा में शुरू की गई ये नई ओपीडी सेवाएं कॉम्प्लेक्स हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों को समय पर परामर्श, सटीक निदान और एक्सपर्ट फॉलो-अप केयर प्रदान करने के साथ-साथ दिल्ली बार-बार जाने की जरूरत को भी कम करेंगी। डॉ. गौरव गर्ग हर महीने के चौथे शुक्रवार और डॉ. संदीप संजीवन तिर्की महीने के पहले बुधवार को सुबह 11 से द...