मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। केबीपीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद इकाई के अध्यक्ष डॉ. प्रभात सिंह ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में नियुक्त संविदा शिक्षकों की सेवाओं को जोड़कर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति में लाभ देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह एवं पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश दीक्षित के वर्षों के लगातार संघर्ष के परिणाम स्वरूप यह लाभ प्राप्त हुआ है। राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के मानदेय शिक्षक विनियमित हुए हैं, उनकी पूर्व की सेवाओं को जोड़कर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति में लाभ दिया जाए। अभी केवल राजक...